Varanasi: गंगा में नाव पर डीजे हुड़दंग बिना लाईफ जैकेट के इतने लोग, शराब पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी का मामला अभी शांत नही हो पाया था कि अब नाव पर हुडढंग ,डीजे के साथ ही शराब पीने का वीडियो वायरल ,स्थानीय पुलिस जांच में जुटी:जयचन्द

Varanasi: गंगा में नाव पर डीजे हुड़दंग बिना लाईफ जैकेट के इतने लोग, शराब पीने का वीडियो वायरल

INDIA NEWS REPORT

 वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी गंगा नदी में इफ्तार पार्टी के बाद नाव में शराब पार्टी,स्थानीय प्रशासन ने शुरू की जांच

आधयात्मिक राजधानी वाराणसी में गंगानदी में इफ्तार पार्टी मनाने वाले 14 लोग अभी रिहा नही हुये थे कि अब गंगा नदी में नाव पर नाचते गाते, तेज़ डीजे बजाते हुये शराब पीते हुये मांझियों का एक वीडियो वायरल हो गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी मांझी समाज के है जो वाराणसी के छोटी शीतला माता से मिर्जापुर अदलपुरा बड़ी शीतला माता तक बधावा ले कर प्रतिवर्ष जाते है और दूसरे दिन वापस आते है,मांझियों का वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो की जांच सुरु कर दी गयी है।

वायरल वीडियो व मामले की जांच स्थानीय थाना कर रही है ये जानकारी एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी उन्होंने बताया कि मांझी समाज छोटी शीतला माता वाराणसी से हर वर्ष बधावा ले कर मिर्जापुर के अदलहाट जाते है व दूसरे दिन वापस आते है वायरल वीडियो रात की लग रही है ,वीडियो की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है व वीडियो में दिखने वाले मांझियों की पहचान की जा रही है क्योंकि कई जिलों के लोग इसमें शामिल होते है जो भी चिन्हित होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

देखे वीडियो https://youtube.com/shorts/np2RXNO4b9o?si=sUv-jusXPxM4xBuX