सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन, लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में लंबित राजस्व विवाद मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए सभी मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि लापरवाह कमश्नरों पर गाज गिर सकती है: जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन, लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब
उत्तर प्रदेश सीएम योगी की लापरवाह कमिश्नरों पर गिरेगी गाज

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने की लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब की है. राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले कमिश्नर पर गाज गिरनी भी तय मानी जा रही है. इसमें अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, विंध्याचल और आगरा मंडल में सबसे ज्यादा लंबित मामले हैं. तहसीलदार से लेकर डीएम की रिपोर्ट पहले ही मंगवाई जा चुकी है. प्रदेश के 18 मंडलों में 4619 राजस्व वाद के मामले पेंडिंग हैं. 1 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से काम के 1633 मामले लंबित हैं, जबकि 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम 1342 मामले लंबित हैं. 5 वर्ष से अधिक के 8287 मामले लंबित हैं. राजस्व वाद के मामलों में लापरवाही पर मंडलायुक्तों की श्रेणीवार रिपोर्ट तैयार की गई है. मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर, चित्रकूट धाम का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर 18 यात्रियों को बिना लिए इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ कर गई. सभी यात्री देहरादून से वाराणसी जा रहे थे. कनेक्टिंग फ्लाइट होने की वजह से लखनऊ में यात्रियों को उतारा गया था. जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी. उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया. इसके बाद उनकी फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची. फिर भी उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई. यात्रियों का आरोप था कि अब इंडिगो इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है. उधर उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद बुधवार से कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. संगम नगरी प्रयागराज में भी मॉनसून की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है. शहर में मंगलवार देर रात से ही रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी रिमझिम फुहारे पड़ रही हैं. बारिश के चलते तापमान में कमी आई है. मौसम विज्ञानियों की माने तो जल्दी मॉनसून और भी ज्यादा सक्रिय हो सकता है।