Varanasi;: कमिश्नरेट थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा गुम हुये मोबाइल को बरामद कर मालिको को किया सपुर्द

थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 06 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1,36,000 रुपये) को सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया :India News Report:Desk

Varanasi;: कमिश्नरेट थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा गुम हुये मोबाइल को बरामद कर मालिको को किया सपुर्द

INDIA NEWS REPORT

 DESK

वाराणसी:वाराणसी कमिश्नरेट थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 06 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग 1,36,000 रुपये को सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं तलाश गुमशुदा व्यक्ति/वस्तु की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व मे, प्रभारी निरीक्षक थाना मण्डुवाडीह प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा कमिश्नरेट वाराणसी की टीम को CEIR पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गुम हुए 06 अदद मोबाइल फोन को दिनांक-18.09.2025 को बरामद कर उनके मालिकों/स्वामियों को थाना मण्डुवाडीह पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय अजय राज वर्मा जी ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में मोबाइल गुम होने पर कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी थाने पर मोबाइल बिल के साथ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा https://www.ceir.gov.in/

पर जाकर अपने गुम हुये मोबाइल के सम्बन्ध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत प्रति को अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे गुम हुये मोबाइल में पुनः दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी सम्बन्धित शिकायतकर्ता व सम्बन्धित थाना को CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।

बरामदगी का विवरण के बारे में बताया कि-

गुम हुए 06 अदद मोबाईल फोन (विभिन्न कम्पन्नीयों के एण्ड्रायड फोन,स्मार्ट फोन) बरामद अनुमानित कीमत लगभग 1,36,000 रुपये बरामद कर मालिको के रिपोर्ट के आधार पर सपुर्द किया गया। थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से अबतक कुल 12 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामीयों को सुपुर्द किया जा चुका है।

बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।, निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।,कम्प्यूटर आपरेटर सतपाल यादव थाना मण्डुवाडीह वाराणसी शामिल थे।