वाराणसी सर्किट हाउस में राष्ट्रध्वज के अपमान पर एफआइआर की मांग
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के सर्किट हाउस में राष्ट्रध्वज के साथ किया जा रहे कथित अपमान के संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें कुछ फोटोग्राफ्स प्राप्त हुए हैं जो आज के वाराणसी सर्किट हाउस के बताए गए हैं।
इन फोटोग्राफ्स में राष्ट्रध्वज का स्पष्ट अपमान दिख रहा है जो फ्लैग कोड 2002 के प्रावधानों के खिलाफ होने के कारण प्रथम दृष्टया राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के अनुसार दंडनीय अपराध है।
साथ ही उन्होंने मंडलायुक्त वाराणसी से राष्ट्रध्वज का इस प्रकार का अपमान करने के लिए उत्तरदाई कर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की मांग भी की है


