"मैं जिंदा हूँ"अभी तक गैर कानूनी हिरासत में, दुबारा चुनाव आयोग को शिकायत, कार्यवाही नही तो प्रकरण कोर्ट ले जाएंगे अमिताभ ठाकुर

"मैं जिन्दा हूँ" राम मूरत सिंह को गैरकानूनी तरीके से अब तक वाराणसी की चौबेपुर थाने में हिरासत रखने की कड़ी निंदा करते हुये आज़ाद अधिकार सेना ने भारत निर्वाचन आयोग को दुबारा शिकायत दर्ज की है प्रेस नोट जारी कर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो हम कोर्ट का रुख अपनाएंगे:जयचन्द की रिपोर्ट

INDIA NEWS REPORT

 -जयचन्द

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपने पार्टी के संतोष मूरत सिंह उर्फ मैं जिंदा हूं को वाराणसी लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जानबूझकर अवरोध उत्पन्न करते हुए लगातार अवैध पुलिस हिरासत में रखे जाने के संबंध में चुनाव आयोग को दुबारा शिकायत भेजी है।

 उन्होंने कहा है कि मैं जिंदा हूं को पिछले चार दिन से गैरकानूनी हिरासत में रखा गया है. पहले उन्हें थाना चौबेपुर में और अब चौकी जादोपुर में रखा गया है. उनके द्वारा ₹25000 का ट्रेजरी चालान भी जमा कर दिया गया उन्हें गाली गलौज देकर उनका नामांकन सेट फाड़ दिया है।

 अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने इस संबंध में शिकायत की थी किंतु उसका कोई संज्ञान नहीं दिया गया. उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल विधिक कार्रवाई की मांग की है।

 उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाही नहीं होती है तो प्रकरण को कोर्ट में ले जाएंगे।

  https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1790236419828629650?t=DirxBKwUL6NjCiAvswIEJw&s=19