PM Modi Mega Road Show:वाराणसी नामांकन के पूर्व नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी संसदीय सीट पर लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी कल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे,नामांकन के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ ही वाराणसी व आसपास की जनता का जनसैलाब उमड़ा 6 किलोमीटर लम्बा रहा रॉड शो चिलचिलाती धूप में भी लोगो का उत्साह देखने लायक था:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
-जगदीश शुक्ला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले आज वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो किए। बीजेपी ने पीएम मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।
रोड की शुरुआत बीएचयू मेन गेट के सामने मालवीय चौराहा से हुआ बीएचयू के सिंह द्वार लंका पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय के विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो की शुरुआत की और रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचे। इसके बाद वह विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाएंगे। बताया जा रहा है कि रोड शो में पांच हजार से ज्यादा ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा में शामिल थी,रोड शो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री और विधायक भी शामिल थे।
लंका से प्रधानमंत्री का रथ लाखों के हुजूम के बीच आगे बढ़ा तो लोगों ने शाही अंदाज में विजेता नायक की तरह प्रधानमंत्री का शंखध्वनि, पुष्पवर्षा के बीच भव्य स्वागत किया। रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी एक बार देखने को मिली। हर-हर महादेव, मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान रहा। प्रधानमंत्री लोगों का अभिवादन हाथ जोड़ कर विनम्रता से स्वीकार करते रहे। यह देख भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर गगनभेदी मोदी-मोदी, नारेबाजी के बीच गुलाब की पंखुड़ियां प्रधानमंत्री पर बरसाते रहे। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री का काफिला भी धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा।
रोड शो में ढोल-नगाड़े की थाप पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत गाते बनारस के कलाकार व वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बटुक भी अभिनंदन के लिए डटे रहे। वीवी सुंदरम शास्त्री के नेतृत्व में सोनारपुरा, पांडेय हवेली मार्ग पर महिलाओं ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। मार्ग में वेदमंत्रों के साथ दक्षिण भारत के शहनाई के रूप में शुमार नादश सरम तो बंगाली समाज की धुनकी और ढाक वाद्ययंत्र भी गूंजता रहा। डांडिया और गरबा की भी झलक दिखी। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार के सदस्यों ने मदनपुरा के पास शहनाई वादन से अलग माहौल बनाया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए 11 बीट के अन्तर्गत 100 स्वागत प्वाइंट बनाए गए। स्वागत प्वाइंट पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत के लिए डटे रहे। इस दौरान 'विकास भी, विरासत भी', हमार काशी-हमार मोदी के पोस्टर भी लोग उत्साह से लहराते दिखे।
भीड़ सभालने में पुलिस अफसरों को छूटा पसीना
प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ी स्वत: स्फूर्त भीड़ के उत्साह के आगे व्यवस्था छोटी पड़ गई। प्रधानमंत्री का काफिला लंका से अस्सी की ओर बढ़ा तो भीड़ को संभालने में पुलिस अफसरों और जवानों के पसीने छूट गए। अस्सी मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भीड़ आगे नहीं जा पा रही थी। बैरिकेडिंग से रास्ता बंद था। यहां हजारों लोग स्वागत मंच के पास जुटे थे। भीड़ के दबाब से बैरिकेडिंग टूट गई। उधर, प्रधानमंत्री के शहर में प्रवास और रोड शो को लेकर काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में सजाया गया। सतरंगी बिजली की लतरों से गोदौलिया चौराहे से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक सजाया गया ।
देखे रोड शो व विश्वनाथ धाम की पूरी वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=YN_XZlo2DIM
https://youtube.com/live/WTFgBbEFG6o?feature=share


