पर्चा नहीं भरने के लिए थाने में बैठाने, पर्चा फाड़ने की चुनाव आयोग को शिकायत की अमिताभ ठाकुर ने
अपने अस्तित्व की 20 वर्षो से लड़ाई लड़ रहे गले मे "मैं जिंदा हूँ" की तख्ती 20 वर्षो से लटकाये राम मूरत सिंह को नामांकन दाखिल ना कर पाने के लिए चौबेपुर पुलिस ने थाने पर बैठाया,नामांकन पत्र भी फाड़ा -जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
-जगदीश शुक्ला
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपने पार्टी के संतोष मूरत सिंह उर्फ मैं जिंदा हूं को वाराणसी लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जानबूझकर अवरोध उत्पन्न करते हुए थाना चौबेपुर में कल से गैरकानूनी ढंग से बैठाए जाने के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है।
उन्होंने कहा है कि "मैं जिंदा हूं" राम मूरत सिंह को कल सुबह 9:00 बजे से गैरकानूनी हिरासत में रखा गया है उनके द्वारा ₹25000 का ट्रेजरी चालान भी जमा कर दिया गया किंतु उनके अनुसार अधिकारियों ने उन्हें गाली गलौज देकर उनका नामांकन सेट फाड़ दिया है।
अमिताभ ठाकुर ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकरण बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल प्रकरण की जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर सहित समस्त विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वाराणसी प्रशासन की इस प्रकार की कार्यवाही से सन्तोष मूरत सिंह काफी क्षुब्द दिखे।
आपको बता दें कि 20 वर्षों से लड़ रहे जिंदा होने की लड़ाई वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी संतोष मूरत सिंह पिछले 20 वर्षों से राजस्व की फाइलों में जिंदा होने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए वह लोकसभा, विधानसभा एवं राष्ट्रपति जैसे चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भर चुके हैं।
संतोष सिंह मूरत का कहना है कि उनके परिवार वालों द्वारा मुंबई बम ब्लास्ट में उन्हें मृत घोषित कर उनके जमीन को अपने नाम पर हस्तांतरण कर लिया है। जिसको लेकर वह लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि राजस्व की फाइलों में जिंदा होने के लिए 20 सालों से लड़ाई लड़ रहा हूं। इस दौरान 109 बार जेल जा चुका हूं। कोई भी वीवीआईपी मूवमेंट होता है तो पुलिस मुझे हिरासत में ले लेती है। कहा कि अपनी लड़ाई लड़ते-लड़ते वर्ल्ड फेमस हो चुका हूं। मुझे गूगल में बहुत ज्यादा सर्च किया जाता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेरी चर्चा कर चुके हैं। मेरी पापुलैरिटी को देखते हुए पीएम मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं चाहते कि मैं चुनाव लड़ूं, क्योंकि उन्हें हार का डर है। जनता मेरे साथ है। अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो जीत मेरी ही होगी। लेकिन उन्हें मेरे से हार का डर है।
https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1789548179773431960?t=VQKGsPf8T-Cnyvlfy9J7Ag&s=19


