पीएचसी हरहुआ ओपीडी में रोगियों में हुआ इजाफा

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में  रोगियों में हुआ इजाफा

जयचन्द वाराणसी

वाराणसी/-मौसम में लगातार ठंड उतार चढ़ाव गलन से पीएचसी हरहुआ के ओपीडी रोगियों में इजाफा हुआ है।दो सौ बीस नए मरीजों के साथ दो सौ सत्तर रोगियों का उपचार किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉक्टर सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव सहित वायरल के चलते सर्दी,बुखार,खांसी,बुखार,चर्म रोग व दर्दसे जुड़े रोगी अधिक हैं।सोमवार को तीन प्रसव हुए वहीं चार आयरन सुक्रोज चढ़ाने से जुड़े मरीज भर्ती रहे।पीएचसी हरहुआ चिकित्सक डॉक्टर नन्द आसरे,डॉक्टर राजकुमार,डॉक्टर मनु चतुर्वेदी,सतीश कुमार गुप्ता (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,नदीम अली,लैब टेक्नीशियन,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स की सेवाएं अनवरत चल रही है।