साहब हम भी इंसान है हमे भी जीने का हक़ है!!ऑटो चालक संदीप ने उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर किया प्रदर्शन
शासन व प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों पर चलाई जा रही चालान काटने, सीज करने की कार्यवाही से ऑटो चालकों को मारने पीटने से क्षुब्ध पशु सेवक व ऑटो चालक ने दिया धरना कहा हमारा भी घर है हमे भी जीने का हक़ है:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी :प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र मे उस समय हंगामा हो गया जब पशू सेवक एवं आटो चालक संदीप जायसवाल ( बाबू पगडी ) को कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को लाठियों से पीट दिया यह देख तमाम उपस्थित चालकों मे रोष व्याप्त हो गया ।
इसी को देखते हूए दूसरे दिन बाबू पगडी ने रविवार को सुबह 10 बजे से उत्पीड़न के विरोध में मैदागिन-कोतवाली क्षेत्र में धरने का ऐलान कर दिया और सडक के किनारे टेन्ट लगा दिया यह देख कोतवाली पुलिस ने प्रमिशन ना होने का हवाला देते हुए जबरी टेन्ट को हटवा दिया इसे देख कर बाबू पगडी तुरंत ही रोड पर बैठ गये और धरना देने लगे यह खबर जैसे ही आटो यूनियन को लगी वैसे ही अध्यक्ष ईश्वर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहूंचे इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव सिंह ने भी अपनी टीम को मौके पर भेजा और पुलिस से वार्ता हूई काफी मान मनौवल के बाद शाम 5 बजे के आसपास मौके पर पुलिस, ईश्वर सिंह, टीम सौरभ श्रीवास्तव, संतोष देवंशी, बबलू जी, किशन कुमार, मोहन लाल निषाद, सरवर आदि लोगो ने मिल कर सम्झौता कराया व जूस पिला कर धरना समाप्त कराया।
अब देखना ये है कि क्या प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेती है या आगे भी ऑटो चालकों का उत्पीड़न होता रहेगा।


