सीएम के जीरो टॉलरेंस योजना पर पानी फेरने वाले तहसील राजातालाब के सस्पेंडेड कानूनगो पेशकार और लेखपाल पर कब चलेगी बाबा का बुलडोजर पूछ रहे गरीब
वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द
वाराणसी:जीरो टॉलरेंस नीति योजना को धराशायी करने वाले तहसील राजातालाब के पेशकार, कानूनगो व लेखपाल के यहाँ कब चलेगी बाबा का बुलडोजर पूछ रहे तहसील क्षेत्र के गरीब,गरीबो का कहना रहा कि अगर कोई भूमिहीन सरकारी जमीन पर मकान बनाकर अपने परिवार का किसी भी प्रकार से जीवकोपार्जन करता है या बदमाश माफिया गुंडा गैंगस्टर सभी को सबक सिखाने के लिए बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर तो पहुँच कर घर मकान को जमीदोज कर देता है लेकिन आखिरकार यह कार्यवाही सिर्फ गरीब मजलूमों बदमाशों माफियाओं तक सीमित है कि हर एक के लिए समान है अगर समान है तो फिर राजातालाब तहसील क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में यूनीटेक की जमीन पर दूसरे का नाम चढ़ाने वाले आरोपी सस्पेंडेड पेशकार हेमंत कुमार संत,कानूनगो महेंद्र सिंह व तत्कालीन लेखपाल लक्ष्मण गिरी के यहाँ कब बुलडोजर चलेगी यह पूछ रही जनता सीएम से है उचित न्याय संगत कार्यवाही का विश्वास।डीएम एस राजलिंगम ने हाईटेक टाउनशिप के लिए नोटिफाइड यूनीटेक की जमीन के नामांतरण प्रकरण में बीते सोमवार को कानूनगो महेंद्र सिंह,तत्कालीन लेखपाल लक्ष्मण गिरि और एसडीएम कोर्ट के पेशकार हेमंत कुमार संत को निलम्बित कर दिया है।तीनों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है।एडीएम ने जांच में पाया था कि कानूनगो,लेखपाल और पेशकार ने नोटिफाइड जमीन को नियम के विपरीत जाकर जान-बूझकर दूसरे का नाम चढ़ा दिया।एसडीएम से भी तथ्य छिपाने का प्रयास हुआ।एडीएम ने रविवार को जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी।टाउनशिप के लिए नोटिफाइड यूनीटेक की जमीन के नामांतरण प्रकरण की जांच के दौरान पेशकार हेमंत संत दस दिन की छुट्टी पर चला गया है।जबकि नियमानुसार जांच से प्रभावित किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती है।प्रकरण के अनुसार वर्ष 2009 में तत्कालीन सरकार ने रोहनियां के पास दाऊदपुर सहित सात गांवों की एक हजार एकड़ जमीन को हाईटेक टाउनशिप के लिए नोटिफाइड किया था।यूनिटेक दो सौ बावन एकड़ जमीन पर टाउनशिप का प्रस्ताव दिया था।यूनिटेक ने जमीन खरीद भी ली लेकिन शासन में मामला लटकने के बाद अब सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर नीलामी की कार्यवाही जारी है।इसी दौरान आठ सितम्बर को तत्कालीन एसडीएम राजातालाब शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नोटिफाइड जमीन में से करीब सवा दो बीघा पर बलिया के कमलदेव सिंह यादव का नाम चढ़ाने का आदेश दे दिया था।


