शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब सहित 2 अन्य को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
ओसामा शहाब के खिलाफ धारा-151 के तहत कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि ओसामा शहाब कोटा के ग्रामीण इलाकों में 2 साथियों के संग बिहार नंबर की कार से चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इसी दौरान पुलिस ने ओसामा को उसके दोस्तों संग गिरफ्तार किया है.
सीवान/पटना. बिहार के पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित 2 अन्य व्यक्तियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओसामा शहाब को शांति भंग करने के आरोप में राजस्थान कोटा के रामगंज मंडी थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया है. बताया जाता है कि ओसामा शहाब बिहार नंबर कार में सवार थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कोटा के रामगंज मंडी थाने की पुलिस ओसामा शहाब पूछताछ में जुटी है. ओसामा शहाब के खिलाफ धारा-151 के तहत कार्रवाई की गयी है. बताया जा रहा है कि ओसामा शहाब कोटा के ग्रामीण इलाकों में 2 साथियों के संग बिहार नंबर की कार से चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इसी दौरान पुलिस ने ओसामा को उसके दोस्तों संग गिरफ्तार किया है.
सवाल उठने लगे हैं कि ओसामा क्या बिहार का नया डॉन बनने लगा है? क्या वह राजस्थान में अपना नेटवर्क फैला रहा था। दरअसल ओसामा के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं, उनमें गिरफ्तारी से बचने के लिए वो राजस्थान में छिपा हुआ था। अब ओसामा शहाब की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कौन हैं ओसामा शहाब...
ओसामा शहाब ने की लंदन से वकालत
ओसामा शहाब का जन्म 12 जून 1995 को सिवान, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही प्राप्त की। 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के कर्नल सत्संगी पब्लिक स्कूल में पूरी की। 12वीं कक्षा की परीक्षा उन्होंने जी डी गोयनका स्कूल, नई दिल्ली से पास की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन का रुख किया। लंदन में वे वकालत की पढ़ाई कर वापस सिवान लौट आए।
मां के चुनाव प्रचार की संभाल चुके हैं बागडोर
मोहम्मद शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत संभालने की रेस में उनके बेटे ओसामा शहाब का नाम सबसे आगे रहता है। ओसामा ने विदेश से वकालत की पढ़ाई की है, लेकिन वह सिवान की सियासत से दूर नहीं रह सके। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में मां हिना शहाब के लिए ओसामा ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाली थी
खान ब्रदर्स पर गोली चलवाने का आरोप
5 अप्रैल 2022 को सिवान के खान ब्रदर्स के रईस खान पर गोलीबारी हुई थी। इस मामले में ओसामा शहाब समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, ओसामा ने इन आरोपों से इनकार किया है।


