सनातन विवाद पर RJD अध्यक्ष जगदानंद का 'ज्ञान' पढ़ लीजिए, क्यों लोहिया, लालू और कर्पूरी ठाकुर का दिया उदाहरण
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद देश में सनातन धर्म को लेकर विवाद तूल पकडता जा रहा है। बिहार में राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेता जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने वालों को भारत को गुलाम बनाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर लालू प्रसाद और राम मनोहर लोहिया का उदाहरण भी दे डाला।
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद से सनातन धर्म को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच, बिहार में राजद अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेहद करीबी नेता जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने वालों को भारत को गुलाम बनाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और राम मनोहर लोहिया का उदाहरण भी दे डाला।
दरअसल, राजद नेता जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) राजद कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है।


