कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, महाराष्ट्र में सितंबर तक बदल जाएगा सीएम
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में जो चल रहा है वह सही नहीं है। यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। विजय वडेट्टीवार ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मुख्य कुर्सी (सीएम) को खतरा है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि सितंबर तक राज्य का सीएम बदल जाएगा। शिंदे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (Congress leader Vijay Wadettiwar) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने दावा कि यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्य कुर्सी (सीएम) को खतरा है। मैं कह सकता हूं कि सितंबर तक राज्य का सीएम बदल जाएगा।


