'BJP ने पवार साहब को केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दिया?' पढ़ें पत्रकारों के सवाल पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का दावा है कि शरद पवार और सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का ऑफर मिला है। बीजेपी ने ये ऑफर अजित पवार के जरिए दिया है। सुप्रिया सुले ने इन चर्चाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब भी दिया। (फाइल फोटो)
पृथ्वीराज चव्हाण ने किया दावा
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिए शरद पवार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के ऑफर की पेशकश की है।
क्या बोले संजय राउत?
इन्हीं अटकलों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी एक बयान दिया है। संजय राउत ने अजित पवार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वो शरद पवार को ऑफर दें। उन्होंने कहा कि अजित पवार को पवार साहब ने बनाया है। पवार साहब को अजित पवार ने नहीं बनाया। पवार साहब का कद और ओहदा बहुत बड़ा है।


