'आप पब्लिसिटी स्टंट के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहते हैं...', SC ने खारिज की याचिका

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह याचिका पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन नहीं बल्कि पब्लीसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन है. आपकी याचिका से लगता है कि आप सिर्फ प्रचार चाहते हैं:जयचन्द

'आप पब्लिसिटी स्टंट के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहते हैं...', SC ने खारिज की याचिका

INDIA NEWS REPORT

 -विशेष संवाददाता:जयचन्द

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के किसान नेता पी अय्याकन्नू की याचिका खारिज करते हुए पूछा कि आपने दक्षिण भारत में लोगों के लिए दशकों तक काम किया है. वाराणसी से चुनाव क्यों लड़ना चाहते है? आप बीते 30 साल से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में काम कर रहे हैं. फिर अब वाराणसी से चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं? हमारी निगाह में ये याचिका पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट याचिका है।

 अय्याकन्नू ने वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा से अपनी उम्मीदवारी रखी थी. उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समय सीमा बढ़ाने का आदेश देने की गुहार लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह याचिका पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन नहीं बल्कि पब्लीसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन है. आपकी याचिका से लगता है कि आप सिर्फ प्रचार चाहते हैं. कोर्ट ने याचिका कर्ता से पूछा कि आप वाराणसी के निर्वाचन क्षेत्र में एक दिन भी काम करने के लिए नहीं गए हैं या वहां से नहीं जुड़े हुए किसी सामाजिक कार्य से जुड़े है आप वहाँ से चुनाव लड़ने का कोई एक कारण बताए।