खटाखट-खटाखट मतदाताओं के खाते में आएंगे पैसे मामले में राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत

मतदाताओं के खाते में खटाखट-खटाखट आयेंगे पैसे के चुनावी घोषणा के बाद अब राहुल गांधी की शिकायत निर्वाचन आयोग से अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने ईमेल द्वारा निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।:ए0 जावेद की खास रिपोर्ट

खटाखट-खटाखट मतदाताओं के खाते में आएंगे पैसे मामले में राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत
खटाखट-खटाखट मतदाताओं के खाते में आएंगे पैसे मामले में राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत
खटाखट-खटाखट मतदाताओं के खाते में आएंगे पैसे मामले में राहुल गांधी की निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत

INDIA NEWS REPORT

 -ए0 जावेद

  राहुल गांधी द्वारा मतदाताओं के खाते में खटाखट खटाखट खटाखट 8500 महीना ₹100000 साल आने का जो वादा किया था उसके बाबत भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी अधिवक्ता की ओर से इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने संबंधित अधिकारियों के सामने इस शिकायत को रखा है, और संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भी ईमेल कर शीघ्र रिस्पांस के लिए भेजा है।

 राहुल गांधी द्वारा गरीब मतदाताओं के साथ छल करके उनके खाते में 8500 महीना भेजने का वादा कर उनसे गारंटी कार्ड भरवारा गया गारंटी कार्ड पर यह कहीं भी नहीं लिखा हुआ है कि सरकार बनने पर यह 8500 दिया जाएगा, गारंटी कार्ड पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनके दस्तखत भी है, कांग्रेस का यह कृत्य मतदाताओं को लुभाने के लिए घूस देने की श्रेणी में आता है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तथा अपराध है इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही सुप्रीम कोर्ट को भी मतदाताओं को घूस देने के प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग शशांक शेखर त्रिपाठी अधिवक्ता संयोजक भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र द्वारा की गई है।