शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम हुआ तय 10 जून को वाराणसी आयेंगे नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री

लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने जीत हासिल कर शपथ ग्रहण की तैयारी के साथ ही शपथ ग्रहण के बाद कहाँ कहाँ जायेंगे कार्यक्रम भी तय होना सुरु हो गया है 10 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुँचेंगे: जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम हुआ तय 10 जून को वाराणसी आयेंगे नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री

INDIA NEWS REPORT

- जगदीश शुक्ला

 लोकसभा चुनाव के नतीजों में पता लगा कि एक बार फिर मोदी सरकार आ गई है। 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह जहां राष्ट्रपति पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी और तीसरी बार पीएम मोदी इस पद पर आएंगे लेकिन इससे पहले ही पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत कर दी है।

तीसरी बार मोदी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एनडीए के नेता चुन लिए गए। नौ जून को पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगे। शपथ के अगले ही दिन उनका तीसरे कार्यकाल का पहला दौरा होगा। इसकी तैयारियां शुक्रवार को शुरू हो गईं। पीएम मोदी सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। यहां काशी की जनता का आभार जताने के साथ ही बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक सकते हैं। 2014 में भी पीएम बनने के अगले ही दिन मोदी वाराणसी पहुंचे थे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर नए सफर के लिए भोले शंकर का आशीर्वाद लिया था। पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 10 जून को विशेष विमान से वाराणसी आएंगे।

10 जून को पहुंचेंगे वाराणसी

पीएम मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार साांसद चुने गए हैं। उन्होंने इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी अजय राय को डेढ़ लाख वोटों से हराया है। प्रधानमंत्री के संभवित दौरे को लेकर एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल भवन स्थिति सभागार में एसपीजी के आईजी नवनीत कुमार मेहता की अगुवाई में एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की बैठक दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के साथ ही एसपीजी अधिकारीयों की टीम ने टर्मिनल भवन, आगमन, प्रस्थान, पार्किंग क्षेत्र, एप्रन रनवे, सहित अन्य सुरक्षा क्षेत्रों का निरीक्षण किया।