दिल्ली में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक हल्ला बोल: राहुल-प्रियंका बस की छत पर चढ़े, पुलिस ने भगवानदास रोड पर रोका, CEC के खिलाफ SC में याचिका दाखिल

दिल्ली में INDIA ब्लॉक का मार्च फॉर डेमोक्रेसी। राहुल गांधी ने बस की छत पर चढ़कर किया प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में याचिका दाखिल। 6 मेट्रो स्टेशन बंद।

दिल्ली में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक हल्ला बोल: राहुल-प्रियंका बस की छत पर चढ़े, पुलिस ने भगवानदास रोड पर रोका, CEC के खिलाफ SC में याचिका दाखिल
INDIA ब्लॉक का महाप्रदर्शन दिल्ली में मार्च फ़ॉर डेमोक्रेसी

संवाददाता । नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को सियासी पारा हाई रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च फॉर डेमोक्रेसी निकाला। दोपहर 1:30 बजे 4 AC बसों में नेता बाराखंबा रोड पहुंचे और वहां से पैदल मार्च शुरू किया।

कौन-कौन शामिल हुआ?

इस मार्च में विपक्ष का पूरा टॉप लीडरशिप सड़क पर था: कांग्रेस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर, सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सपा से अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, RJD से तेजस्वी यादव, TMC से सागरिका घोष, सौगत रॉय, CPI से डी राजा, CPI-M से एम ए बेबी, CPI-ML से दीपांकर भट्टाचार्य, NCP-SCP से सुप्रिया सुले, शिवसेना UBT से संजय राउत और एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा।

क्या हुआ मार्च में?

पुलिस ने पहले ही 40,000 जवान तैनात कर दिए थे। 6 मेट्रो स्टेशन - पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, बाराखंबा रोड के गेट सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद कर दिए गए। ITO, DDU मार्ग, मिंटो रोड पर बैरिकेडिंग थी। जैसे ही मार्च मंडी हाउस से आगे भगवानदास रोड पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव बस की छत पर चढ़ गए और वहीं से भाषण दिया।

राहुल गांधी ने कहा - "ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे। हम उनके भ्रष्टाचार का पूरा इतिहास जानते हैं। वो बचेंगे नहीं, हम इंतजार कर रहे हैं।"

CJI ने मिलने से किया मना, फिर SC में याचिका

राहुल गांधी ने CJI जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का टाइम मांगा था। CJI ने कहा - "ये मेरा डोमेन नहीं है, मामला पहले से कोर्ट में है, याचिका दाखिल करो।" इसके बाद राहुल गांधी की लीगल टीम ने शाम 5:17 बजे SC में याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ता बने - राहुल गांधी, खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव। 10 नेताओं ने इस पर साइन किया।

मांग क्या है?

1. CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा 2. वोटर लिस्ट के SIR पर तुरंत रोक - विपक्ष का आरोप 13 करोड़ वोट काटे गए 3. EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव

आगे क्या?

विपक्ष ने ऐलान किया है कि अब ये लड़ाई सड़क से कोर्ट तक जाएगी। सचिन पायलट ने कहा - "पूरा देश सड़कों पर है, SC को हमें सुनना होगा।" वहीं बीजेपी ने पलटवार किया, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा - "कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही तो संविधान पर हमला कर रही है।" दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को अब प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से ही हटा दिया है और 3 नई जगहें तय की हैं।