American Performs Pind Daan in Varanasi: सपने में आते थे मृत चाचा, 'तस्मै स्वधा' बोलकर अमेरिका से काशी पहुंचा विदेशी
अमेरिका के मिशिगन निवासी जैक्सन ने वाराणसी के अस्सी घाट पर अपने चाचा नेट का पिंडदान किया। सपने में चाचा के आने के बाद YouTube पर काशी का वीडियो देखकर वह पितृपक्ष में तर्पण के लिए भारत पहुंचे।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
सपने में आते थे मृत चाचा, 'तस्मै स्वधा' बोलकर अमेरिका से काशी पहुंचा विदेशी!
वाराणसी। काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां पितरों का तर्पण करने से आत्मा को शांति मिलती है। पितृपक्ष में लाखों श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं, लेकिन अमेरिका से आए एक मेहमान की कहानी सबसे अलग है।
अमेरिका के मिशिगन के जैक्सन अपने चाचा नेट के साथ रहते थे। चाचा की मृत्यु के बाद वह अक्सर सपने में परेशान दिखते थे। जैक्सन ने बताया कि आत्मा की शांति के लिए उन्होंने कुछ करने का सोचा।
YouTube पर वीडियो सर्च करते समय उन्हें वाराणसी में हो रहे पिंडदान का वीडियो मिला। वीडियो देखकर प्रभावित होकर उन्होंने काशी के आचार्य से संपर्क किया और फिर पितृपक्ष में काशी आने का फैसला किया।
शनिवार को जैक्सन अस्सी घाट पहुंचे। आचार्य के नेतृत्व में उन्होंने पूरे विधि-विधान से 'एष पिण्डः तस्मै स्वधा' मंत्र के साथ चाचा का पिंडदान किया।


