दिल्ली में थप्पड़ कांड पर बवाल: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, सौरभ भारद्वाज सहित 200 AAP कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली थप्पड़ कांड के बाद बवाल! मंत्री प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का आरोप, सौरभ भारद्वाज सहित 200 AAP कार्यकर्ता हिरासत में, थाने में हंगामा।

दिल्ली में थप्पड़ कांड पर बवाल: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, सौरभ भारद्वाज सहित 200 AAP कार्यकर्ता हिरासत में
दिल्ली में बवाल 200 आप कार्यकर्ता गिरफ्तार!

नई दिल्ली (INDIA NEWS REPORT): दिल्ली की सड़कों की जंग अब थप्पड़ कांड तक पहुंच गई है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को सरेआम थप्पड़ मार दिया। घटना रविवार दोपहर की है, लेकिन रात होते-होते मामला इतना बढ़ा कि दिल्ली पुलिस को AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लेना पड़ा।

पूरा मामला क्या है?

विकासपुरी रिंग रोड पर नई बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क बनते ही उखड़ रही है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे AAP कार्यकर्ता साहिब सिंह। उसी वक्त मौके पर पहुंचे मंत्री प्रवेश वर्मा।

पीड़ित का आरोप - "मंत्री ने आते ही थप्पड़ मारा, मेरा फोन जमीन पर पटक दिया, तोड़ दिया और कहा जान से मार दूंगा। सब कुछ SHO के सामने हुआ।"

रात 10 बजे के बाद सियासी ड्रामा

वीडियो वायरल होते ही AAP ने जनकपुरी DCP ऑफिस तक मार्च का ऐलान किया। सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता नारे लगाते हुए निकले - "प्रवेश वर्मा इस्तीफा दो, FIR दर्ज करो।"

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर थाने ले जाया गया। AAP का आरोप है कि थाने में महिला कार्यकर्ताओं से भी दुर्व्यवहार हुआ।

मंत्री बोले - परिवार को गाली दी, इसलिए आपा खोया

मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई में कहा, "AAP के लोग कमीशन मांग रहे थे। PWD इंजीनियरों पर दबाव बना रहे थे। मौके पर मेरे परिवार को गाली दी, इसलिए गुस्से में हाथ उठ गया।"

क्यों बढ़ रहा है विवाद?

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में PWD की सड़कों को लेकर AAP और BJP में पिछले 1 महीने से टकराव चल रहा है। AAP लगातार सड़कों के वीडियो पोस्ट कर रही है, तो सरकार कह रही है ये साजिश है।

फिलहाल विकासपुरी थाने में शिकायत पर जांच चल रही है, FIR दर्ज नहीं हुई है। AAP ने आज फिर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

INDIA NEWS REPORT की अपील: इस खबर पर आपकी क्या राय है? क्या मंत्री का थप्पड़ मारना सही था? कमेंट में बताइए।

देखे वीडियो

दिल्ली थप्पड़ कांड: रातों-रात 200 AAP कार्यकर्ता थाने में जमा!

https://youtube.com/shorts/9BFDOAZNVj8?si=nzsRAg-X16LqCemc