नूंह में VHP की जलाभिषेक यात्रा से पूरा हरियाणा अलर्ट पर, अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात

नूंह और इससे सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नूंह और पलवल में धारा-144 लागू है। गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद आदि पड़ोसी जिले अलर्ट पर हैं। नूंह की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि दूसरे जिलों से लोग यहां नहीं आ सकें।

नूंह में VHP की जलाभिषेक यात्रा से पूरा हरियाणा अलर्ट पर, अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात
Demo Image

बीती 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में अधूरी रह गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा (Braj Mandal Jalabhishek Yatra) को सावन के अंतिम सोमवार को पूरा करने को लेकर हिंदू संगठन अडिग हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ सरकार भी सतर्क हो गई है।

गुरुग्राम में नूंह सीमा पर केएमपी पुल के नीचे लगा पुलिस का नाका

वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट पर है। सोहना में गुरुग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को यहीं पर रोकने की तैयारी की गई है।

साधुओं के आशीर्वाद से कर रहे 'जलाभिषेक'- वीएचपी प्रवक्ता

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के आह्वान पर, वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "आज, सावन महीने के आखिरी सोमवार पर, साधुओं के आशीर्वाद से हम जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके अलावा आज विभिन्न स्थानों पर... हमारे नेता (आलोक कुमार) नलहर मंदिर पहुंचने वाले हैं और वह वहां जलाभिषेक करेंगे। हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि उनके साथ होंगे... सरकार और जी20 की तैयारियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, हमने यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से पूरा करने का निर्णय लिया है।"