अब मुख्य न्यायाधीश करेंगे ज्ञानवापी के स्वामित्व मामले में सुनवाई, इस केस में आज आने वाला था फैसला

Gyanvapi Case वर्ष 2021 से लंबित ज्ञानवापी के भूमि स्वामित्व विवाद मामले की सुनवाई 28 अगस्त को अब मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ करेगी। इससे पहले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी। 25 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने निर्णय सुरक्षित करते हुए 28 अगस्त को फैसला सुनाने की तिथि नियत की थी।

अब मुख्य न्यायाधीश करेंगे ज्ञानवापी के स्वामित्व मामले में सुनवाई, इस केस में आज आने वाला था फैसला
अब मुख्य न्यायाधीश करेंगे ज्ञानवापी के स्वामित्व मामले में सुनवाई, इस केस में आज आने वाला था फैसला

वर्ष 2021 से लंबित ज्ञानवापी के भूमि स्वामित्व विवाद मामले की सुनवाई 28 अगस्त को अब मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ करेगी। इससे पहले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी।

25 जुलाई को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने निर्णय सुरक्षित करते हुए 28 अगस्त को फैसला सुनाने की तिथि नियत की थी। गौरतलब है कि वर्षों से लंबित चल रहे इस मामले के साथ ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े कई वादों की सुनवाई एकसाथ चल रही है।

इसमें एएसआई सर्वे भी है शामिल

इसमें ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि विवाद के स्वामित्व वाद की पोषणीयता, ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे की वैधानिकता जैसे कई मामले शामिल हैं।

शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की जारी हुई वाद सूची के मुताबिक सोमवार को मामले में फैसला नहीं आएगा, बल्कि मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ सुनवाई करेगी।