जब-जब हिमंता डरता है, पुलिस को आगे करता है! गुवाहाटी में पुलिस वैन से LIVE चिल्लाए CJP नेता आशुतोष रांका

Guwahati में CJP नेता Ashutosh Ranka हिरासत में! Police Van से LIVE बोले- जब-जब हिमंता डरता है पुलिस को आगे करता है। 20 volunteers भी detained।

जब-जब हिमंता डरता है, पुलिस को आगे करता है! गुवाहाटी में पुलिस वैन से LIVE चिल्लाए CJP नेता आशुतोष रांका
गुवाहाटी में CJP के आशुतोष सहित 20 गिरफ्तार!

INDIA NEWS REPORT

 BREAKING NEWS

गुवाहाटी से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक ब्रेकिंग सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका को असम पुलिस ने गुवाहाटी में हिरासत में ले लिया है। CJP का दावा है कि यह कार्रवाई पार्टी की प्रस्तावित 'रीजनल वॉलंटियर्स मीट' से ठीक पहले की गई है।

यह मीट रविवार, 27 सितंबर 2026 को होनी थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह एक्शन दिसपुर इलाके में असम सचिवालय के पास लिया।

इस पूरे मामले का खुलासा पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आशुतोष रांका और उनकी टीम जब बैठक स्थल की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि आशुतोष रांका के साथ अंकित भारद्वाज, प्रेम आकाश सहित करीब 20 वॉलंटियर्स को भी हिरासत में लिया गया है। CJP के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में नागालैंड से आई 72 साल की बुजुर्ग महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पार्टी का यह भी आरोप है कि हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने पहुंचे वकीलों को भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई और सभी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

पुलिस वैन से वीडियो आया सामने!

हिरासत के बाद आशुतोष रांका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पुलिस वैन के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं आशुतोष ने अपने x हैंडल पर भी लाइव दिखाया है और कहा है वीडियो में. "

गाइस देख सकते हो यहाँ हम सबको डिटेन कर दिया गया है। हिमंता बिस्वा शर्मा यहाँ के लोगों से डर गए हैं। हम इनकी स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा शर्मा डर गया है। हम लोग काजीरंगा की सच्चाई देश के लोगों के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा शर्मा डर गया है। हम लोग असम में जो फ्लड है उसकी सच्चाई देश के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा शर्मा डर गए।" "सुबह से पुलिस की यहाँ पर गुंडागर्दी चल रही है। एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पे मीट अप था, पीसफुल मीटअप था। लेकिन सुबह से हमारे वॉलंटियर्स को डिटेन किया गया। अभी हम सब लोगों को डिटेन कर लिया गया है। लोगों को धमकाया जा रहा है। डराया जा रहा है। लेकिन हिमंता बिस्वा शर्मा भूल गए हैं। हम लोग किस मिट्टी के बने हैं। इसी देश की मिट्टी के लोग हैं। इनसे डरने वाले लोग नहीं हैं। हम अपने हक़ के लिए लड़ेंगे, यहाँ के लोगों के लिए लड़ेंगे और हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक इस देश की व्यवस्था, असम की व्यवस्था बदल नहीं जाती।"

वीडियो में आशुतोष रांका असम सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं, "हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं कि अगर हम असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखा देंगे, तो पूरे देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा, वो इस बात से भी घबराए हुए हैं कि काज़ीरंगा में हमारे लोगों के अधिकार कैसे छीने जा रहे हैं और कैसे ज़मीन, जंगल व पानी को कॉरपोरेट्स के हवाले किया जा रहा है। जब-जब हिमंता डरता है, पुलिस को आगे करता है।"

उन्होंने आगे कहा कि CJP डरने वाली नहीं है और असम में अपना अभियान जारी रखेगी।

क्या था असम दौरे का मकसद?

CJP के अनुसार, यह असम में उनकी पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीट थी, जिसमें 200 से 300 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद थी। पार्टी ने असम में सरकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से प्रभावित परिवारों से संपर्क करने की योजना बनाई थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

इधर, इस घटनाक्रम के बीच CJP ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर इस्तीफा नहीं दिया गया, तो 2 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल इस पूरे मामले पर असम पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है ना ही गिरफ्तारी का कारण ही स्पष्ट है।