BREAKING: वाराणसी में डेंगू का कहर, 47 केस मिले; स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को लिखा पत्र
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के बाद स्वास्थ्य संकट गहरा गया है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
India News Report ।
Kuldeep Baranwal
Varanasi, 26 September 2026 |
ताजा आंकड़ा: जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू के 47, मलेरिया के 7 और चिकनगुनिया के 4 मरीज कन्फर्म हो चुके हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडे ने बताया कि शहर में जलजमाव के कारण एडीज और एनोफिलीज मच्छरों के लार्वा कूलर, गमलों, पुराने टायरों और बाल्टियों में पनप रहे हैं।
नगर निगम को नोटिस: बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को पत्र लिखकर शहर भर में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
डॉक्टर्स कॉलोनी में बुरा हाल:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की डॉक्टर्स कॉलोनी में कई दिनों से पानी जमा है। बदबू और मच्छरों से स्वास्थ्य कर्मी खुद परेशान हैं।
लोगों से अपील: घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर-गमलों का पानी हफ्ते में एक बार बदलें, और बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।


