वाराणसी: वार्ड 69 भूलेटन में निर्माण सामग्री मलबा,बालू, गिट्टी से हुआ सीवर चोक, सड़क पर बह रहा है नाले का पानी, बोले स्थानीय - मेयर साहब FIR करवाइए!

सड़क पर पड़े बालू-गिट्टी से बंद हुई सीवर लाइन, स्मार्ट सिटी के दावे पर सवाल

वाराणसी: वार्ड 69 भूलेटन में निर्माण सामग्री मलबा,बालू, गिट्टी से हुआ सीवर चोक, सड़क पर बह रहा है नाले का पानी, बोले स्थानीय - मेयर साहब FIR करवाइए!

           India News Report Team, Varanasi

 07 अक्टूबर 2026, भूलेटन रोड, वाराणसी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम की लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है। वार्ड संख्या 69, भूलेटन मोहल्ले की मुख्य सड़क सीवर के गंदे पानी में डूबी हुई है।

INDIA NEWS REPORT*को भेजी गई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क पर कीचड़, गंदा पानी और कचरा बह रहा है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह तस्वीर रात 08:01 बजे (Lat 25.316749° Long 83.008509°) की है।

क्या है वजह ?

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क पर ही निर्माण सामग्री (बालू और गिट्टी) का ढेर लगा दिया गया है। वही बालू धीरे-धीरे बहकर गलीपिट (सीवर के ढक्कन) के रास्ते सीवर लाइन में जा रहा है, जिससे सीवर पूरी तरह चोक हो गया है और ओवरफ्लो हो रहा है।

जनता की मांग - FIR हो स्थानीय लोगों ने वाराणसी के मेयर और नगर आयुक्त से मांग की है कि-

1. तुरंत सीवर लाइन की सफाई कराई जाए।

2. सड़क पर अवैध रूप से बालू-गिट्टी रखने वाले और सीवर चोक करने वाले पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

"स्मार्ट सिटी में अगर सड़क ही नाला बन जाएगी तो जनता कहां जाएगी। बच्चों में बीमारी फैलने का डर है।" - स्थानीय निवासी

बता दें कि नगर निगम ने आज 7 अक्टूबर से ही सभी 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था की जांच का अभियान शुरू किया है, जो 19 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में वार्ड 69 की यह तस्वीर निगम के दावों की पोल खोल रही है।

INDIA NEWS REPORT इस मामले पर नगर निगम के अधिकारियों का पक्ष भी प्रकाशित करेगा।