वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट पुलिस ने की कार्यवाही
वाराणसी में कैंट स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों होटल,लाज आदि में सेक्स रैकेट की सूचनाये लगातार आने से वाराणसी के सिगरा थाने की ओर से की गई बड़ी कार्यवाही 4 महिलाये हुई गिरफ्तार:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द
वाराणसी पुलिस ने अभियान चलाकर देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस देह व्यापार करने वाली महिलाओं को जेल भेज चुकी है।
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के पास कुछ महिलाओं का देह व्यापार में संलिप्त होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।
जिसपर पुलिस ने अभियान चलाया और कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के खिलाफ थाना प्रभारी राजू सिंह के निर्देश पर रोडवेज चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं, क्षेत्र में कुछ होटल वालों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जिनके इशारे पर देह व्यापार चल रहा था. अभियान में सिगरा पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है जो देह व्यापार में शामिल है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


