UP में बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म, अब पोस्टपेड की तरह आएगा बिल | CM योगी का ऐतिहासिक फैसला

जनता व विधुतकर्मियो के भारी विरोध के बाद योगी सरकार का बड़ा कदम, अब रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली,प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त नही लगेंगे राज्य में प्रीपेड मीटर: जयचन्द की रिपोर्ट

UP में बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म, अब पोस्टपेड की तरह आएगा बिल | CM योगी का ऐतिहासिक फैसला
यूपी में अब नही लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर सीएम योगी का ऐतिहासिक फ़ैसला

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

लखनऊ/वाराणसी:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। भारी विरोध के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

अब प्रदेश में नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। जो मीटर पहले से लग चुके हैं, उन्हें भी पोस्टपेड मोड में बदला जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

क्या बदलेगा नई व्यवस्था में?

    1. पोस्टपेड सिस्टम: अब स्मार्ट मीटर प्रीपेड की जगह पोस्टपेड की तरह काम करेंगे। महीने के अंत में बिजली का बिल आएगा।
    2. बिजली नहीं कटेगी: प्रीपेड बैलेंस खत्म होने या 1 महीने तक बिल बकाया होने पर भी बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
    3.  बिलिंग का नया नियम: अब हर महीने 10 तारीख को बिजली का बिल जारी होगा। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए 25 तारीख तक यानी 15 दिन का समय मिलेगा।
    4.  बकाया बिल में राहत: पुराना बकाया बिल अब उपभोक्ता आसान किस्तों में जमा कर सकें

क्यों लिया गया फैसला?

गर्मी के मौसम में प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने से अचानक बिजली कट जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जनता के विरोध को देखते हुए CM योगी ने उपभोक्ताओं के हित में यह फैसला लिया है। इससे लाखों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।

यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।