उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 :वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम, पैनी नज़र के लिए बनाये गये कमांड सेंटर

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 (18 फरवरी - 12 मार्च) के दौरान, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी में कड़े इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी जयचन्द की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026  :वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम, पैनी नज़र  के लिए बनाये गये कमांड सेंटर
प्रतीकात्मक तस्वीर

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 (18 फरवरी - 12 मार्च) के दौरान, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी में कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के क्वींस कॉलेज में एक स्पेशल कंट्रोल रूम (कमांड सेंटर) स्थापित किया गया है, जो 117 परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखेगा। कुल परीक्षा केंद्र: जनपद में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

निगरानी तंत्र: क्वींस कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम और कक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी होगी।

प्रशासनिक व्यवस्था: परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले को 12 सेक्टर और 8 जोन में बांटा गया है।

परीक्षार्थी: इस साल जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 92,277 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

सुरक्षा व नियम: नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, और सीसीटीवी सर्विलांस अनिवार्य है।

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी, जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (जैसे- सुरक्षित प्रश्नपत्र, लाइव मॉनिटरिंग) सुनिश्चित की गई है।

उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है. वाराणसी जनपद में इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है. वाराणसी जनपद के क्वींस कॉलेज में एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से जनपद के सभी 117 परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर रखी जाएगी।

इस कंट्रोल रूम के अलग-अलग मॉनिटर और कैमरे के माध्यम से कक्षाओं और स्ट्रांग रूम में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।

वाराणसी के क्वींस कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी व्यवस्था के तहत संपन्न करने के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम से ही जनपद के सभी 117 परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर रखी जाएगी. वाराणसी मंडल में करीब 4.5 लाख अभ्यर्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. सुबह और शाम के पाली में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट क्रमशः की परीक्षा निर्धारित की गई है।

कड़ी निगरानी के बीच होगी परीक्षा

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की बैठकों के बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी को पूरा कर लिया गया. जनपद के हर एक परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी, चेकिंग और नियम के तहत यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को भी सभी नियमों का पालन करने के साथ-साथ संयम और धैर्य के साथ परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी गई है।

सचल लगातार करेंगे गश्त-परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस तैनात

कंट्रोल रूम के साथ ही सभी जिलों में सचल दस्तों का भी गठन किया गया है. जो जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. बोर्ड परीक्षा में नकल या किसी भी प्रकार की लापरवाही को लेकर प्रशासन बेहद सख्त है. इसके साथ ही सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल व परीक्षार्थियों के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।