वाराणसी:ककरमत्ता में अवैध ईंट मंडी पहुंची यातायात पुलिस तीन ट्रैक्टर ट्रलियां सीज
वाराणसी:ककरमत्ता में अवैध ईंट मंडी पहुंची यातायात पुलिस तीन ट्रैक्टर ट्रलियां सीज पास में प्रसिद्ध अस्पताल, स्कूल,लॉन होने से इन गाड़ियों से लगता था जाम अब देखना है कितने दिनों के लिये ईंटो की गाड़ियां हटती है क्योंकि सूत्रों की माने तो एक खाकीधारी की संलिप्तता बताई जाती रही है :वाराणसी से जयचन्द की खास खबर
जयचन्द
वाराणसी/-मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे काफी समय से अवैध रूप से लग रही ईंट मंडी के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की।
इस दौरान कई चालक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रलियां लेकर भाग निकले। जबकि दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस पुलिस लाईन ले गई और उन्हें सीज कर दिया।
ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे अर्से से ईंट मंडी लगती है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस और स्थानीय दबंगों की मिलीभगत से मंडी लगती रही है।इस मंडी के कारण अक्सर यातायात जाम रहता है और दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों की शिकायतों के बाद भी पुलिस महज औपचारिकता करती रही।रविवार को यातायात विभाग के तीन टीआई और टीसीआई पहुंचे।ईंटें लेकर मंडी में मौजूद चालकों व विक्रेताओं से पूछताछ होने लगी तो खलबली मच गई।
इस दौरान कई चालक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रलियां लेकर भागने में सफल हो गये।पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्रलियों को सीज करने की कार्रवाई की और उन्हें पुलिस लाईन ले गई।
सूत्रों की माने तो ओवर ब्रिज के नीचे ईंट मंडी लगाने में एक खाकी धारी की संलिप्तता जाहिर हुई है कुछ स्थानीय निवासियों ने नाम और पहचान जाहिर ना करने के निवेदन से साथ बताया है कि कई बार पास में प्रसिद्ध अस्पताल,स्कूल ,लॉन होने से जबरदस्त जाम की स्तिथि उतपन्न हो जाती है कई बार हम लोगो ने कम्प्लेन भी किया लेकिन नतीजा शून्य ही निकला।


