नाना पाटेकर प्रकरण में पीड़ित ने अनुरोध पर शिकायत वापस ली

वाराणसी आये नाना पाटेकर ने एक व्यक्ति को जड़ा थप्पड़,अनुरोध करने पर व्यक्ति ने शिकायत ली वापस अमिताभ ठाकुर ने मामले को संज्ञान में लिया था और कार्यवाही की नमाँग की थी:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी ने नाना पाटेकर द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में आज़ाद अधिकार सेना अमिताभ ठाकुर ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधिकारियों से की बात ,परन्तु व्यक्ति द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद वीडियो कॉल व प्रेस से बातचीत कर अमिताभ ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे पत्र  में कहा कि "मैंने व्यक्ति व उसकी माँ से बात की है वे शिकायत वापस ले लिये है और इस प्रकरण में कोई मामला नही बनता है" अमिताभ ठाकुर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पत्र भेज कर अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने तथा राज सोनकर और उनके परिवार को आगे से किसी के द्वारा परेशान ना किया जाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।ने  

वाराणसी:नाना पाटेकर मामला: पीड़ित के अनुरोध पर शिकायत वापस

 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने फिल्म स्टार नाना पाटेकर द्वारा वाराणसी में एक फैन राज सोनकर को थप्पड़ मारे जाने के मामले में पीड़ित राज सोनकर के अनुरोध पर अपनी शिकायत वापस ले ली है।

 अमिताभ ठाकुर ने राज सोनकर और उसकी मां से बात की, जिन्होंने कहा कि यद्यपि इस प्रकार की घटना घटी थी किंतु वे इस मामले में आगे कोई भी कार्यवाही नहीं चाहते हैं. वे बस इतना चाहते हैं कि उन्हें अब आगे कोई परेशान नहीं करे।

अतः अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पत्र भेज कर अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने तथा राज सोनकर और उनके परिवार को आगे से किसी के द्वारा परेशान ना किया जाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।