वाराणसी पुलिस को मिली सफलता:छेड़खानी पॉक्सो सहित अन्य मामले में फरार चल रहे आरोपी को राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
बीते एक वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी,चाची ने दर्ज कराई थी आरोपी पर मुकदमा तलाश में थी पुलिस एक वर्ष बाद पुलिस को मिली सफलता:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द की रिपोर्ट
वाराणसी/-राजातालाब पुलिस ने बीते एक वर्ष पूर्व छेड़खानी पॉक्सो एक्ट सहित अन्यं मामले में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गाँव निवासी नाबालिग पीड़िता की माँ ममता देवी ने बीते 22 सितम्बर 2022 को थाना राजातालाब में प्रार्थना पत्र देकर गाँव के ही सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय रामलाल के खिलाफ छेड़खानी,गोलबंदी करते हुए घर मे घुसकर मारपीट,गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमा दर्ज कर राजातालाब पुलिस काफी समय से आरोपी के तलाश में जगह-जगह गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी लेकिन सफलता नही मिल पा रही थी रविवार को आरोपी पुलिस से छिपते-छिपाते अपने परिवार से मिलने आया था और पुनः भागने के फिराक में था कि जमुआ तिराहे पर तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार व प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय को मुखबिर खास ने आकर बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व दर्ज छेड़खानी व पॉक्सो सहित अन्य मामले का फरार आरोपी सुनील ममता हॉस्पिटल बंगालीपुर के समीप खड़ा है कहि भागने के फिराक में साधन का इंतजार कर रहा है सूचना पाते ही दोनो दरोगा मौके पर पहुँच आरोपी सुनील को पकड़ने में सफल रहे जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।आरोपी ने बताया कि मेरी चाची ममता मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई थी इस लिए मैं भाग भागकर अपना जीवन निर्वहन कर रहा था।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक अनिल कुमार,उप निरीक्षक प्रशिक्षु प्रदीप कुमार पाण्डेय शामिल रहे।


