वाराणसी: शादी-घाट पर चोरी करने वाला शातिर 'मल्लन' गिरफ्तार, 6 मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत लाखों का सामान बरामद
आदमपुर पुलिस ने काशी स्टेशन रोड से दबोचा, आरोपी बोला- 'चोरी के पैसे से करता था ऐश':जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द वाराणसी
वाराणसी | 13 मई 2026 वाराणसी कमिश्नरेट की आदमपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शादी समारोह और गंगा घाटों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 मोबाइल, 1600 रुपये नकद, स्मार्ट वॉच, हेडफोन, पर्स, जूते, बैग और कपड़े बरामद हुए हैं।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आदमपुर थाना टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
13 मई 2026 को सुबह 08:10 बजे, आदमपुर पुलिस ने काशी स्टेशन रोड पर पुलिया के पास से आरोपी सिद्धार्थ साहनी उर्फ मल्लन को गिरफ्तार किया।
आरोपी का पता: ए 38/300घ कोनिया सट्टी, अमरनाथ स्कूल के पास, थाना आदमपुर, वाराणसी। उम्र:लगभग 25 वर्ष।
आरोपी का कबूलनामा
पूछताछ में मल्लन ने बताया कि "मैं अक्सर शादी विवाह के लॉन व गंगा जी के किनारे घाटों पर घूम-फिर कर मौका पाकर लोगों का सामान चोरी कर लेता हूं। चोरी के सामान को बेचकर मिले पैसों से अपना शान-शौक व जीवन यापन करता हूं।"
आरोपी का आपराधिक इतिहास
सिद्धार्थ साहनी उर्फ मल्लन पहले भी चोरी के मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 0056/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना चौक
2. मु0अ0सं0 0090/2025 धारा 305(A)/317(2) बीएनएस, थाना आदमपुर
3. मु0अ0सं0 0053/2026धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना आदमपुर
क्या-क्या हुआ बरामद?
- 06 मोबाइल फोन 2. 1600 रुपये नकद 3. स्मार्ट वॉच, हेडफोन, पर्स 4. एक जोड़ी जूता, बैग और कपड़े
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में:
1. उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी- चौकी प्रभारी मच्छोदरी
2. उ0नि0 अजय कुमार - चौकी प्रभारी तेलियानाला
3. उ0नि0 चन्दन कुमार - चौकी प्रभारी नमो घाट
4. उ0नि0 हरि शंकर सिह- थाना आदमपुर
5. का0 शीतल कुमार- थाना आदमपुर
6. हे0 का0 अच्छेलाल- थाना आदमपुर
7. रिक्रूट का0 दिनेश यादव- थाना आदमपुर
थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


