मंण्डुवाडीह पुलिस ने जुआ खेल रहे दो जुआरियो को हजारो नकदी तास के गड्डी के साथ किया गिरफ्तार
वाराणसी जुआड़ियों पर चला बरेका चौकी इंचार्ज का हंटर
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:बीएलडब्लू चौकी प्रभारी का चला जुआरियो पर जबरदस्त हंटर जुआ खेल रहे दो जुआरियो को किया गिरफ्तार मौके से हजारो नकदी,तास की गड्डी को मंण्डुवाडीह पुलिस ने किया बरामद।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मणिनगर कालोनी बाउंड्री वॉल के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मंण्डुवाडीह पुलिस को मिली जिस सूचना पर विश्वास करके बीएलडब्ल्यू चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार मौर्य ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अचानक दबिश देकर जुआ खेल रहे संजीव कुमार पुत्र उमानाथ 40 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना मंण्डुवाडीह आनन्द कुमार पटेल पुत्र प्रेमचन्द 35 वर्ष निवासी घमहापुर थाना मंण्डुवाडीह वाराणसी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी वाले स्थान से पुलिस को माल फड़ से 40000 हजार व जामा तलाशी 9320 नकद,तास की गड्डी बरामद हुआ है। जुआरियो के पकड़े जाने के बाद जुआ संचालन कर्ताओ में हड़कम्प मचा हुआ है। जुआरियो के फड़ पर छापेमारी कर गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद लोगो मे चर्चा ब्याप्त रहा कि क्या पहले इस फड़ या जुआरियो पर कोई छापेमारी नही कर सकता था यह सब सेटिंग से चल रहा था इसके जवाब का इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही है। गिरफ्तार जुआरियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में मुख्य रूप से बीएलडब्ल्यू चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल परवेज आलम, कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।


