विधुत मज़दूर पंचायत ने चन्द्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विश्व मे पहली बार सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के समस्त टीम को एवं देश के 140करोड़ जनता को दिया बधाई एवं कहा धन्यवाद।
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी-23 अगस्त विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 की ओर से चन्द्रयान -3 के चंद्रमा के दक्षणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो की पूरी टीम सहित देश के समस्त 140करोड़ जनता को दिया बधाई।
प्रांतीय कार्यवाहक महामंत्री डा0आर0बी0 सिंह ने बताया कि देश के अमृत काल मे आज पूरे विश्व मे पहली बार भारत के इसरो बैज्ञानिकों की मदद से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हम पहुच चुके है । आज का दिन अपने देश के समस्त प्राणियों के लिए गौरव का दिन है आज भी हमलोग चन्द्रयान के अंतिम15मिनट को लेकर चिंतित थे किंतु हमारे बैज्ञानिकों ने आज देश का मान सम्मान की गुना बढ़ा दिया है और अब हम यही नही रुकेंगे बल्कि चंद्रमा के बाद सूर्य और आदि ग्रहों पर जाने का कार्य भी विश्व मे भारत ही पहला देश करेगा और पूरे विश्व मे अपनी ताकत दिखायेगा ।
श्री सिंह ने कहा कि आज इस गौरवमयी क्षण पर पूरा पंचायत परिवार गौरव महसूस कर रहा है और अपने इसरो के समस्त बैज्ञानिकों एवं उनके सहयोगियों को इस मिशन की सफलता के लिए ढेरो बधाइयों के साथ धन्यवाद भी देता हूँ।


