क्राइम ब्रांच पर 20 लाख की डील के आरोप की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने
वाराणसी- चंदौली नशे के सौदागरों की सबसे बड़ी मंडी बनती जा रही है ऐसे में कोकीन हो,गंजा या प्रतिबंधित दवाये अब इस आवाज़ को उठाया है आज़ाद अधिकार सेना के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने: जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी, यूपी को शिकायत भेज कर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट तथा चंदौली क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पर 20 लाख रुपए लेकर प्रतिबंधित कफ सिरप के ट्रक को छोड़े जाने के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अपनी शिकायत के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भेजा है, जो डील के समय एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया बताया जाता है।
स्क्रीनशॉट में चंदौली और वाराणसी कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच के इंचार्ज का नाम लिखकर रिंग रोड फेंटेसिया वॉटर पार्क के पास ट्रक रोक कर पैसे की डिमांड किए जाने की बात लिखी है. साथ ही जिन व्यक्तियों का यह माल बताया गया है, उनका भी नाम स्क्रीनशॉट में अंकित है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इसके बाद इस संबंध में डील सुनिश्चित हो गई और ट्रक छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि फेंटेसिया वॉटर पार्क के आसपास की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इन लोगों के सीडीआर से इन आरोपों की सत्यता ज्ञात की जा सकती है।


