वाराणसी:रोहनियां: ईंट से हमला कर युवक को घायल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह की टीम ने दबोचा
8 मई को हुई थी मारपीट, लठिया ओवरपास से पकड़े गए दुर्गा शंकर और रमाशंकर यादव रोहनियां थाना टीम ने दबोचा
वाराणसी।थाना रोहनियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारपीट कर युवक को ईंट से गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे 2 नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला:
दिनांक 08.05.2026 को वादी ने थाना रोहनियां में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उनके और उनके चचेरे भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और चचेरे भाई को ईंट से मारकर गंभीर घायल* कर दिया था। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
कहां से हुई गिरफ्तारी:
DCP वरुणा जोन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत रोहनियां पुलिस ने 15.05.2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे लठिया ओवरपास के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. दुर्गा शंकर प्रजापति उर्फ दुर्गा प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति, निवासी अमरा खैरा चक, थाना रोहनियां, उम्र 30 वर्ष।
2. रमाशंकर यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र मोती लाल यादव, निवासी अमरा खैरा चक, थाना रोहनियां, उम्र 30 वर्ष।
आपराधिक इतिहास:
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रोहनियां में मु0अ0सं0 140/2026, धारा 110, 115(2), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार कर रहे हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अमरनाथ यादव, का0 धनंजय सिंह थाना रोहनियां की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


