वाराणसी थाना मंडुवाडीह पुलिस ने दो करोड़ गबन मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कहते है अपराधी के हाथ जितने भी लंबे क्यों ना हो कानून हाथों से बच नही सकता ,दो करोड़ के गबन करने वाले चढ़े मंडुआडीह पुलिस के हत्थे - जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

वाराणसी थाना मंडुवाडीह पुलिस ने दो करोड़ गबन मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दो करोड़ के गबन के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला "टाईगर" 

वाराणसी। थाना मंडुवाडीह क्षेत्र में कंपनी के दो करोड़ रुपए गमन करने के मामले में वंछिंत दो आरोपितों को मंडुवाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मंडुवाडीह पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। वादी द्वारा 2 दिसंबर को कंपनी के पैसे गमन करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी तो पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली दुकानदारों के नाम से बिल काटने और कंपनी के पैसे का गमन करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कंपनी के अधिकृत कर्मचारी होते हुए। अमानत में खयानत और कुटरचना जैसे अपराध किये। इस मामले में थाना मंडुवाडीह पुलिस द्वारा धारा 406 ,408,420,467,468,471, 504,506,व120वी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर निवासी युवराज सिंह और मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के सरिया निवासी रणजीत सिंह उर्फ़ रंजीत सिंह के रूप में हुई है।

इन आरोपितों को गेट नंबर-4 के पास स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1--थाना प्रभारी भरत उपाध्याय थाना मंडुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी।

2--उप निरीक्षक सत्यानंद यादव

3--हेड कांस्टेबल धर्मवीर भारती शामिल थे।