उत्तर प्रदेश के भदोही में दूल्हे पर फेंका तेज़ाब दूल्हा सहित तीन लोग घायल
उत्तर प्रदेश के कालीन नगरी भदोही की एक भयानक घटना सामने आई है जिसमे दूल्हे पर तेजाब फेंका गया अज्ञात लोगों द्वारा जिसमे तीन लोगों और भी घायल हो गये जिन्हें तत्काल वाराणसी इलाज के लिए लाया गया है ,वही इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुये 5 टीमो का गठन किया गया है:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया. इस घटना में दूल्हा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच टीमों को गठन किया है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
यह घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के तुलापुर बहदुरान गांव में हुई. यहां रहने वाले सुदामा गौतम की बारात आई थी और द्वारचार की तैयारी हो रही थी. दूल्हा सुदामा गौतम बग्घी पर बैठा था और साथ में उसके परिवार के बच्चे भी थे. इस दौरान दो युवक बाइक से वहां पहुंचे उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गए. इस घटना में दूल्हा सुदामा बुरी तरह से झुलस गया साथ ही बग्घी पर मौजूद दो बच्चे भी जल गये।
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर तेजाब फेंका
दूल्हे और दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के कारणों का खुलासा के लिए पांच टीम गठित की गई है. दुल्हन के परिजन राहुल गौतम ने बताया कि हमारे यहां बारात आई थी. इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक सवार दो लोग आए दूल्हे पर एसिड फेंक कर फरार हो गये।
इस मामले पर एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना सुरियावां पर एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम तुलापुर बहादुरान में एक बारात आई हुई थी. जिसमें दो बाइक सवार अज्ञात युवक के द्वारा दूल्हे पर तेजाब फेंका गया. इस घटना में दूल्हा एवं दो अन्य बाराती घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सुरियावां थाना प्रभारी राम नगीना यादव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर एक बाइक को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले में दूल्हे के भाई धर्मेंद्र गौतम ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों को हिरासत से लेकर पूछताछ कर रही है। बारात बिना शादी के बैरंग और वापस होने पर गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।


