थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने "चक्रव्यूह' रच किया शातिर को गिरफ्तार कब्जे से कुल 2 अदद मोबाईल बरामद

मंडुआडीह पुलिस टीम ने चोरी के मोबाईल सहित किया अभियुक्त को गिरफ्तार, खंगाली हिस्ट्री तो पता चला विभिन्न थानों में दर्ज है मुकदमे-जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने "चक्रव्यूह'  रच किया शातिर को गिरफ्तार कब्जे से कुल 2 अदद मोबाईल बरामद

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

 श्रीमान् पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में चोरी/लूट/ नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त, रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 0374/20265, धारा 305(ए), 317(2), बीएनएस, थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी अनावरण करते हुए, चोरी किए गए मोबाइल के साथ 01 नफर अभियुक्त मो० शाहिद अंसारी उर्फ राजू अंसारी को दिनांक 07.03.2026 को समय करीब 13.30 बजे भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के पास, थाना मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के बारे में मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि दिनांक 27.12.2026 को वादी श्री राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व० बाबूलाल गुप्ता निवासी लखनपुर भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी मो0नं0 9793949295 को थाना आकर उनके भुल्लनपुर स्थित 'त्रिमूर्ति इण्टर प्राइजेज' दुकान में 25/26 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से तीन वीवो मोबाइल और CCTV का DVR चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया व तेजी से घटना की जांच की गई जिसके फलस्वरूप अभियुक्त गिरफ्तारकिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मो० शाहिद अंसारी उर्फ राजू अंसारी पुत्र नुरूद्दीन अंसारी निवासी कनई सराय कस्बा हरपालपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 40 वर्ष है।

गिरफ्तारी भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के पास थाना मण्डुवाडीह वाराणसी से, दिनांक 07.03.2026 को समय करीब 13.30 बजे

बरामदगी कुल 02 आदद मोबाईल फोन बरामद किया गया है ।

पूछताछ व आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि अभियुक्त पर विभिन्न थानों मंडुआडीह सिगरा, भेलूपुर थानों मुकदमा दर्ज है व अभियुक्त एक शातिर भी है।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0-305ए/2025 धारा 305(2), 317(2), बीएनएस थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी

2. मु0अ0सं0 276/2018 धारा 379/411 भादवि धाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

3. मु0अ0सं0 498/2018 धारा 379/411 भादवि थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

4. मु0अ0सं0 590/2018 धारा 413/414 भादवि थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी

5. मु0अ0स0 268/2022 धारा 380/411/414/457 भादवि थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी

6. मु0अ0स0 292/2022 धारा 380/411/414/457 भादवि थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी

7. मु0अ0सं0 893/2018 धारा 379/41/411 भादवि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

8. मु0अ0सं0 894/2018 धारा 379/41/411 भादवि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

9. मु0अ0सं0 408/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 चन्द्रकान्त थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी। हे0का0 केशव प्रसाद थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी,हे0का0 दीपक कुमार पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसीशामिल थे।