गिट्टी गिराने के विवाद में मनबढ़ पट्टीदारों ने बुजुर्ग को बेरहमी से रॉड-ईंट से पीटकर किया बुरी तरह घायल
पंडित दीनदयाल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बेड नम्बर 8 पर है भर्ती :रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार सजल प्रसाद
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट :वरिष्ठ पत्रकार सजल प्रसाद
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर मीरापुर बसहीं निवासी सानन्द पांडेय (62 वर्ष) को उनके पड़ोसी पट्टीदार दो सगे भाइयों अंकित पांडेय अनुराग पांडेय उर्फ अन्नू पुत्र मनोज पांडेय ने रॉड और ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें पाण्डेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के बेड नम्बर 8 पर भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मंगलवार को देरशाम सानन्द पांडेय मकान बनवा रहे थे और गिट्टी गिरवा रहे थे जो कुछ गिट्टी पड़ोसी के जमीन पर गिर गया उसे उठाने को लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। इसी बीच सानन्द पांडेय ने कहा कि आप लोग विवाद मत कीजिए अभी हम गिट्टी उठाकर दूसरे स्थान पर रख देते है। लेकिन पट्टीदारों ने एक न सुनी और रॉड और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में घायल होने के बाद पिता सानन्द पांडेय के पुत्र जनार्दन पांडेय शिवपुर थाने पहुंचे जहां तहरीर ले लिया गया और मुकदमा दर्ज नही किया गया है। घायल के परिजनों का कहना है कि पट्टीदार जान से मारने की नीयत से हमला किये है यह संयोग ही है कि जान बच गई। उनकी मांग है की मारपीट करने वाले आरोपी तत्काल गिरफ्तार हो और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो जिससे न्याय मिल सके। पट्टीदार इतने मनबढ़ किस्म के है कि आये दिन घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज करते रहते है। आये दिन जान से मारने की धमकी भी देते रहते है।


