पत्रकार के साथ हाथापाई, लूट के मामले में कार्यवाही ना करने से कल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर करेंगे वाराणसी में विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में दिनांक 21 सितंबर व 25 सितंबर को बीएचयू के बाउंसरो द्वारा पत्रकार ओमकार व प्रह्लाद पाण्डेय पर हमला व लूट करने के मामले में लंका पुलिस द्वारा आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कार्यवाही नहीं कि जिससे आज़ाद अधिकार सेना संस्थापक अपने पूर्वघोषित कार्यक्रमानुसार कल दिनांक 29 सितंबर को बीएचयू इमरजेंसी वार्ड के सामने अपना विरोध दर्ज करेंगे :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट

पत्रकार के साथ  हाथापाई, लूट के मामले में कार्यवाही ना करने से कल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर करेंगे वाराणसी में विरोध प्रदर्शन
पत्रकार के साथ  हाथापाई, लूट के मामले में कार्यवाही ना करने से कल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर करेंगे वाराणसी में विरोध प्रदर्शन

जयचन्द

कल बीएचयू इमरजेंसी वार्ड के सामने विरोध प्रदर्शन -अमिताभ ठाकुर

वाराणसी- 21 सितंबर 2023 को पत्रकार ओंकार नाथ तथा 25 सितंबर को पत्रकार प्रहलाद पांडे पर बीएचयू के बाउंसरों द्वारा किए गए अपराधिक हमले के मामलों में वाराणसी पुलिस द्वारा की गई अत्यंत ही सतही कार्यवाही के विरोध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर कल 29 सितंबर को बीएचयू इमरजेंसी वार्ड के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बीएचयू द्वारा बाउंसरों को रख कर उनके माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों पर अनवरत दुर्व्यवहार किया जा रहा है और पुलिस इन मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की जगह मूक दर्शक बनी हुई है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट है कि इन लोगों को स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण संरक्षण है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे 29 और 30 सितंबर 2023 के 2 दिन के प्रवास में बीएचयू के अलावा वाराणसी के अन्य सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही कुछ प्राइवेट अस्पतालों का भी अपने स्तर से निरीक्षण करेंगे।