कौशाम्बी: अपने बेटे के लिये न्याय की गुहार लगाते लगाते जब किसी ने ना सुनी तो हताश व निराश रामबाबू तिवारी ने करली अपनी इहलीला समाप्त

यूपी कौशाम्बी जनपद, सैनी थाना, रामबाबू तिवारी के बेटे को पहले फर्जी FIR में जेल भेज दिया उसके बाद रामबाबू तिवारी अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के आला-अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी । हताश और निराश रामबाबू तिवारी की जहर खाने से मौत हो गई, रामबाबू तिवारी के परिजन और गांव के लोग रामबाबू तिवारी के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर न्याय की मांग कर रहे थे तभी पुलिस ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया।:शिव विशाल गुप्ता

कौशाम्बी: अपने बेटे के लिये न्याय की गुहार लगाते लगाते जब किसी ने ना सुनी तो हताश व निराश रामबाबू तिवारी ने करली अपनी इहलीला समाप्त

INDIA NEWS REPORT

 शिव विशाल गुप्ता

 यूपी कौशाम्बी जनपद, सैनी थाना, रामबाबू तिवारी के बेटे को पहले फर्जी FIR में जेल भेज दिया उसके बाद रामबाबू तिवारी अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के आला-अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी ।

हताश और निराश रामबाबू तिवारी की जहर खाने से मौत हो गई, रामबाबू तिवारी के परिजन और गांव के लोग रामबाबू तिवारी के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर न्याय की मांग कर रहे थे तभी पुलिस ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया।

रामबाबू तिवारी आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी लाइन हाजिर:कौशांबी एसपी ने ग्राम प्रधान पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा गांव निवासी रामबाबू तिवारी की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक ने पुलिस सिस्टम से हारकर 4 जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल समेत पांच लोगों ने मिलकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, और उनके बेटे को झूठे बलात्कार के केस में जेल भिजवा दिया।

सुसाइड नोट से खुली कहानी, परिजनों का प्रदर्शन

रामबाबू तिवारी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। परिजनों ने शव को सीएचसी सिराथू पर रखकर प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि गांव के ही प्रधान व उसके सहयोगियों ने जबरन जहर खिलाया और पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाया।

इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर गांव के पांच लोगों - भूप नारायण पाल, बिपिन पाल, जागेश्वर पाल, जगत पाल व धर्मराज पाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में राजनीतिक दलों का भी हस्तक्षेप सामने आया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

थाना प्रभारी बृजेश करवरिया लाइन हाजिर

आत्महत्या जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सैनी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार शर्मा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

रामबाबू तिवारी के बेटे को झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भेजा गया था। इससे आहत होकर रामबाबू ने 4 जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

रामबाबू तिवारी हत्याकांड में SP का बड़ा एक्शन, आरोपी प्रधान पर इनाम घोषित

कौशाम्बी में रामबाबू तिवारी हत्या मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी प्रधान भूप नारायण पाल पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी लोहदा गांव का प्रधान है, जिस पर पहले से ही 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर सैनी बृजेश करवरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है, वहीं चौकी इंचार्ज आलोक समेत दो दारोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।

https://youtube.com/shorts/w5WJW6dhTSE?si=