छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद,14 घायल ,6 नक्सली कैडर भी हुये ढेर

छत्तीसगढ़:बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर घटना उस समय हुई जब कोबरा कमांडो अग्रिम अभियान शिविर (FOB) स्थापित करने के लिए काम कर रहे थे-जयचन्द की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद,14 घायल ,6 नक्सली कैडर भी हुये ढेर
सुकमा में नक्सलियों से मुतभेड़ में घायल जवान

जयचन्द की ख़ास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, चौदह घायल छत्तीसगढ़: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी पर आईजी बस्तर, पी सुंदरराज ने कहा, "3 जवानों की शहादत हुई है। हमारे जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, हमें अभी कम से कम 6 नक्सली कैडरों को मार गिराने के दृश्य मिले हैं। घटना के दौरान वे तीनों घायल हुए और फिर उनकी शहादत हो गई।..हमारे 14 घायल जवानों को रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत स्थिर है।"

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए जबकि चौदह जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है और इलाज के लिए रायपुर लें गये है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान हो गए, जबकि चौदह जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है और इलाज के लिए रायपुर लें जाया गया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है।

बीते चार घंटों से मुठभेड़ जारी है। टेकलगुड़ेम गांव में नया पुलिस कैंप खोला गया है। यहां से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए।इस मुठभेड़ में चौदह जवान घायल हो गए हैं, जबकि चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तेईस जवान शहीद हुए थे। ज्ञात हो कि चिंतागुफा क्षेत्र में सक्रिय रहे दो महिलाओं सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक महिला पर एक लाख रुपये का इनाम था।

शनिवार शाम को सीआरपीएफ पचासवीं बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दुर्गाराम ने बताया कि पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष दूधी सुकड़ी (53), दूधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से दूधी देवे पर एक लाख रुपये का इनाम था। तीनों को प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की पुनर्वास नीति योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कमांडेट कफील अहमद, उत्तम प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

सौजन्य से ANI-आईजी बस्तर पी सुंदरराज की बाईट है घटना पर   

https://twitter.com/AHindinews/status/1752347253250130423?t=tUbhh3Bzs7SYnDbyUVc5VA&s=19