जुए के अड्डे पर एसओजी 2 का छापा मैनेजर समेत आठ दबोचे गए
फिर से पकड़ाये भाग्य लक्ष्मी एप द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलते लोग फिर से संचालक फरार मैनेजर गिरफ्तार ,मंडुआडीह क्षेत्र में वर्षो से आरंभ जुए क्षेत्र पर लगा लगाम एक लोग कर चुके है आत्महत्या SOG 2 टीम ने किया गिरफ्तार भाग्य लक्ष्मी एप का नाम फिर चर्चाओं पर चौकी प्रभारी राहुल सिंह के कारण बदलते रहे आरोपी अपना ठिकाना
INDIA NEWS REPORT
DESK
वाराणसी मंडुवाडीह थाना अंतर्गत ऑनलाइन एप से जुआ संचालित करने वाले मैनेजर समेत आठ आरोपियों को एसओजी-2 ने सोमवार को शिवदासपुर आरके पुरम कॉलोनी से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नकदी व मोबाइल बरामद किया। छापेमारी के दौरान संचालक भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार जुआरियों की पहचान वेद प्रकाश, फिरोज खान, जयकुमार, मोहम्मद इश्तियाक, राजकुमार, राहुल सोनकर, चंद्रशेखर पटेल, अंसार अहमद के रूप में हुई।
आरोपियों ने बताया कि संचालक और मैनेजर डिजिटल एप भाग्यलक्ष्मी से जुए का संचालन करते है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में वर्षों से चल रहे इस अवैध धंधे के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी रहती है। आरोप है कि मासिक सुविधा शुल्क लेकर पुलिस खुद जुए के नेटवर्क का संचालन कराती है। मंडुवाडीह के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से न सिर्फऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन जुए का कारोबार भी खुलेआम संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं इस पूरे खेल में कुछ स्थानीय राजनीतिक रसूखदारों, सफेदपोशों और सूदखोरों की भी मिली भगत बताई जा रही है, जो ब्याज पर पैसा देकर युवाओं को इस धंधे में फंसाते है। लोगों की मानें तो छापेमारी के वक्त यह लोग मौके से दूर रहकर मोबाइल से रेकी कर रहे थे और पुलिस की हलचल देखते ही फरार हो गए। पुलिस अब इन फरार लोगों के मोबाइल नंबर, पहचान और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही जो लोग इन लोगों को आर्थिक संरक्षण दे रहे थे उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है लेकिन चौकी इंचार्ज राहुल सिंह द्वारा कई महीनो से छापेमारी की जा रही थी जिससे संचालन का कार्य व ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लोग लगातार अपना अड्डा बदलते रहे । अधिकारियों ने संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में मंडुवाडीह में इस नेटवर्क से जुड़े और भी कई चेहरों का भंडाफोड़ हो सकता है।
चौकी इंचार्ज लहरतारा राहुल सिंह ने एक अनौपचारिक बातचीत बातचीत में बताया कि वो खुद ही जुएं पर लगाम लगाने के लिए कार्य कर रहे थे तभी उनका ट्रांसफर मोढ़ेला चौकी हो गया और वहाँ काफी ज्यादा दर्द गर्दन में रहने लगा डॉक्टर ने आराम की सलाह दी लेकिन पुलिस का कार्य मे सेवा व भलाई होती है अपराध व अपराधी को उसके सही जगह पहुँचाना होता अब मेरा क्षेत्र पुनः लहरतारा है और इस क्षेत्र की जिम्मेदारी मेरी है ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त सभी लोगो पर कानूनन कार्यवाही कर सभी को जेल भेजूंगा।


