वाराणसी: लूट का विरोध करना पड़ा भारी ,बदमाशों ने मारी साथी को गोली ,मौके पर स्थानीय पुलिस

वाराणसी सोमवार की रात रोहनियां थानांतर्गत मोहनसराय के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक से एक युवक की सिकड़ी छीनने का कुत्सित प्रयास किया,विरोध कर रहे साथी को मारी गोली:जयचन्द

वाराणसी: लूट का विरोध करना पड़ा भारी ,बदमाशों ने मारी साथी को गोली ,मौके पर स्थानीय पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

 वाराणसी के रोहनियां थानांतर्गत मोहनसराय चौकी के समीप सोमवार को लगभग 11 :33 बजे दुस्साहसी बदमाशों ने बाईक रोककर युवक संतोष पाल की सिकड़ी छीनने का प्रयास किया संतोष के मित्र राजेश मिश्रा द्वारा बदमाशो का पुरजोर विरोध किया गया शायद राजेश इस बात से अनभिज्ञ था कि बदमाशों के पास असलहे हो सकता है बदमाश विरोध देखकर घबरा गये और राजेश मिश्रा को ही निशाना बना कर फायरिंग कर दिए गोली राजेश मिश्रा उम्र 48 वर्ष को लगी ,गोली उसके कंधे को छीलते हुए निकल गई।

      वही स्थानीय पुलिस लूट की बात से इनकार कर रही है। बैरवन निवासी राजेश मिश्र अपने साथी संतोष पाल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मोहनसराय पुलिस चौकी से चंद कदम पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने बाइक रोक ली। असलहे से आतंकित करते हुए संतोष की सोने की चेन छीन ली। संतोष के साथी राजेश मिश्रा  ने विरोध किया तो उसपर बदमाशो ने फायर कर दिया। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बाइक से राजातालाब की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन मोहनसराय पुलिस चौकी के जवान दौड़कर घटनास्थल पहुंचे।

सूचना मिलते ही एसीपी संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया। कहा, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

संतोष पाल व घायल राजेश मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन पर लगाया आरोप

 बदमाशों की तलाश की जगह घायल से ही उलझे बदमाशों की गोली से राजेश ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पीछा करने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय उनके परिजनों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। इस बात पर घायल और उसके दोस्त से उसकी बहस भी हो गई।

रोहनियां थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि-

वही स्थानीय(रोहनियां थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद सिंह का कहना है कि मोहनसराय चौकी के चंद कदम की दूरी पर दुस्साहसपूर्ण घटना को अंजाम देने वालो को सीसीसीटी फुटेज व अन्य साधनों से जल्द से जल्द ढूंढ कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा घटना की हर पहलू से जांच की जायेगी,घटना में लिप्त किसी को भी बक्शा नही जाएगा।