अमेरिका में भारतीय महिला चोरी करते पकड़ी गई, पुलिस पूछताछ का वीडियो वायरल

IndiaWoman ,Shoplifting ,USA ,USPolice ,Target ,BodyCam ,StealingVideos ,ViralVideo ,CrimeNews ,Indianews ,BreakingNews

अमेरिका में भारतीय महिला चोरी करते पकड़ी गई, पुलिस पूछताछ का वीडियो वायरल

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के एक टारगेट स्टोर में एक भारतीय महिला को चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। सीसीटीवी फुटेज में महिला को बिना बिल चुकाए स्टोर से बाहर जाते देखा गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह घबराई हुई थी, रो रही थी और खुद को गुजराती बोलने वाली बताया। पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए उसे शांत करने की कोशिश की और उसकी सेहत के बारे में भी पूछा।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह चुराए हुए सामान को रीसेल करने की योजना बना रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमे पुलिस उसके साथ शालीनता से पेश आती दिख रही है। स्टोर कर्मचारियों के अनुसार महिला पहली बार चोरी करते पकड़ी गई, लेकिन वह नियमित ग्राहक थी। अब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया है