दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज डिटेन: जनपथ पर पुलिस से झड़प, बस में भरकर ले गई पुलिस

Delhi Protest Today: AAP सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को जनपथ मेट्रो के पास पुलिस से scuffle के बाद डिटेन किया गया। CEC के खिलाफ अलग प्रोटेस्ट कर रहे थे।

दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज डिटेन: जनपथ पर पुलिस से झड़प, बस में भरकर ले गई पुलिस

INDIA NEWS REPORT

कुलदीप बरनवाल

नई दिल्ली। INDIA ब्लॉक के मार्च फॉर डेमोक्रेसी के बीच आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपना अलग प्रोटेस्ट निकाला। इस दौरान पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कहां से डिटेन किया?

पुलिस के मुताबिक AAP कार्यकर्ता पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी ऑफिस से कनॉट प्लेस की ओर मार्च कर रहे थे। जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प हो गई।

कौन-कौन हिरासत में?

इस झड़प के बाद पुलिस ने संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और कई विधायकों को बस में भरकर डिटेन कर लिया। सौरभ भारद्वाज ने वैन में ले जाते समय केंद्र सरकार पर पावर के दुरुपयोग और पुलिसिया बर्बरता का आरोप लगाया।

सुरक्षा बढ़ी

सेंट्रल दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी को एहतियातन हिरासत में लिया गया है, कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और कुछ घंटे बाद छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को भी संजय सिंह और सौरभ को जंतर-मंतर जाने से रोककर जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया था।