दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
21 दिन से NEET पेपर लीक पर अनशन कर रहे थे वांगचुक, वजन 9.5 किलो घटा। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
INDIA NEWS REPORT
BREAKING NEWS
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार 18 जुलाई 2026 की सुबह जंतर-मंतर पर 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान धरना स्थल पर भारी हंगामा हुआ।
सोनम वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। शनिवार को उनके अनशन का 21वां दिन था।
दिल्ली पुलिस और New Delhi DCP कार्यालय के अनुसार कार्रवाई 2 वजहों से की गई। पहला दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश जिसमें डॉक्टरों की राय के आधार पर वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। दूसरा कारण बिगड़ती सेहत था। 21 दिन के अनशन में वांगचुक का वजन 9.5 किलो से अधिक घट चुका था और डॉक्टरों ने उनके अंगों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी थी।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे पुलिस और सिविल ड्रेस में आए सुरक्षाकर्मी मंच पर पहुंचे और वांगचुक को सफेद चादर में लपेटकर जबरदस्ती उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। वांगचुक को ले जाने से रोकने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और छात्रों से पुलिस की झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
CJP नेता भी हिरासत में, परिवार ने की अपील
इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी - CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया गया। CJP ने पुलिस पर छात्रों के साथ मारपीट और लाठीचार्ज का आरोप लगाया है।
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने X पर पोस्ट कर अस्पताल प्रशासन से अपील की है कि परिवार और डॉक्टरों की सहमति के बिना वांगचुक को नसों या मुंह के जरिए जबरन कोई दवा या लिक्विड न दिया जाए। फिलहाल सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है।
देखे विडिओ https://youtube.com/shorts/gdviR3NeRmk?si=JT63-iqlYbWdIsPP


