जौनपुर न्यूज फर्जी आयकर अधिकारी गिरोह का भंडाफोड़
जौनपुर थाना रामपुर के गोपालापुर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 5 बदमाश पकड़े गए
जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी को लूट कर लाखों की मूल्य के जेवरात ले जाते समय व्यवसायी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए घेरकर ललकारा तो दो बदमाश पैदल ही भाग निकले और तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बने बदमाशों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है जहां पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
बताया जाता है कि 19जुलाई 26 दिन रविवार की अपराह्न 3:00 बजे एक बोलेरो में 5 लोग गोपालापुर पुरानी बाजार निवासी दिनेश बरनवाल की सर्राफा की दुकान पर पहुंचे और अपने को इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए परिचय पत्र दिखाया। सभी ने जांच के नाम पर दुकान के लॉकर में रखें सोने चांदी की गहनों को बाहर निकलवाया और उसे एक बैग में भर लिया विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल एवं उनकी पत्नी की पिटाई भी की जिससे व्यवसायी दम्पति डर गए । पिटाई के बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाय के लाइसेंसी रिवाल्वर को भी अपने गिरफ्त में कर लिया। रिवाल्वर का बदमाशों द्वारा जब्त करना ही सर्राफा व्यवसायों को शक होने लगा इसके बाद दुकान के अंदर से ही व्यवसायी दम्पति ने चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी दुकान के सामने तेजी के साथ जूटने लगे और बदमाशों को ललकारना शुरू किया इसके बाद दो बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए। ग्रामीणों द्वारा दौड़ाकर तीन बदमाशों को बोलरों वाहन सहित पकड़ लिया गया व सूचना स्थानीय थाना रामपुर पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग शाम 5:00 बजे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। व स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ ही समय बाद 2 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त बोलरो वाहन के नंबर को चेक किया तो वह बाइक का नंबर निकला। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र के ग्रामीण एवं व्यापारी थाने पर जुटे हुए हैं।


