वाहन चोरी के मुकदमे मे वांछित 02 नफ़र अभियुक्त थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम के चढ़े हत्थे , कब्जे से चोरी के दो पहिया वाहनों के विभिन्न पार्टस व चाभियां हुई बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी के धोखाधड़ी/चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम को मिली सफलता:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाहन चोरी के मुकदमे मे वांछित 02 नफ़र अभियुक्त थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा हुये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के दो पहिया वाहनों के विभिन्न पार्टस व चाभियां बरामद श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी के धोखाधड़ी/चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर ए खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0175/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 व बढोतरी धारा 317(2), 317(4) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित 1 -अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र खारा राम बिन्द निवासी रामपुर बन्तरा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर व 2-परमानन्द बिन्द उर्फ पप्पू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धावा मुहब्बतपुर चौरा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर को दिनांक-02.12.2024 को समय करीब 07.30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 08 के बाहर बने खाली पड़े टैक्सी स्टैण्ड परिसर मे एक पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद इन्जन के हिस्से का कारबुरेटर, 01 अदद दो पहिया वाहन का पीछला शॉकर, 01 अदद दो पहिया वाहन का अगला शॉकर, 01 अदद चेन स्पोकेट, 01 अदद दो पहिया वाहन का पहिया, 01 अदद दो पहिया वाहन का पीछला मेडीगार्ड व 07 अदद दो पहिया वाहन की चाभियां बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 22.08.2024 को वादी मुकदमा प्रार्थी ने खुद की बाइक सूपर स्पलेन्डर जिसका रजिस्टेशन नं0-UP65DM2779 घर के बाहर से चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना मंडुवाडीह में मु0अ0सं0-175/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस) पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार त्यागी द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त नीरज कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने और मेरा एक अन्य साथी जो मेरे गांव का ही रहने वाला है, हम दोनों मिलकर बनारस में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर मोटरसाईकिलों की रेकी कर उनका फोटो खींचकर जरिए व्हाट्सएप एक दूसरे को आदान-प्रदान कर गाड़ियों को चिन्हित कर लेते हैं और अपने पास पहले से ही 07-08 चाभिया रखते है और इन्ही चाभियों को लगाकर मोटरसाईकिलों का लॉक चेक करते हैं जो मोटरसाईकिलें इन चाभियों से खुल जाती है उन्हे हम चुरा कर लेकर चले जाते है और चोरी की गयी गाडियों को बेच कर उन पैसों से अपना खर्च और अन्य शौख पूरा करते हैं। हमने मण्डुवाडीह थाना के पीछे पोखरे के पास से करीब 02 महीने पहले भी एक स्पलेन्डर मोटरसाईकल चुराया था। हम अपनी चुरायी हुयी मोटरसाईकिलें पप्पू बिन्द जो मेरे साथ है उन्हे बेचते है जिसके एवज में प्रति मोटरसाईकल 5-6 हजार रुपया पप्पू बिन्द हमे देते हैं जिसे मैं और मेरा साथी आपस में बाट लेते हैं। यह पहिया जो मेरे पास है चोरी के बाईक का है जिसे पप्पू बिन्द बनारस में बेचने के लिये लाये हैं क्योंकि यहाँ बनारस में हमे अच्छा दाम मिल जाता है। मैंने जो चोरी की मोटरसाईकल पप्पू बिन्द को पूर्व में दिया था उसका पांच हजार रुपया बकाया है, मैं और पप्पू बिन्द आज इन्हीं सामानों को लेकर बनारस में बेचने की फिराक में आये थे ताकि ये मेरा पैसा मुझे दे दें।
अभियुक्त परमानन्द बिन्द उर्फ पप्पू ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने गाव में कबाड़ी का काम करता हूँ और मेरा एक रिश्तेदार व उसका साथी नीरज कुमार दोनों मिलकर मोटरसाईकिले चोरी करते है और चोरी की दो पहिया मोटरसाइकिले मुझे लाकर बेच देते हैं। चोरी के वाहनों को मैं काटकर उनके पुर्जा को निकाल कर बेच देता हूँ। मैंने इन दोनों से कईबार में कई मोटर साइकिलें ली है जिन्हे काटकर मैंने बेच दिया। इन लोगों ने मुझे करीब डेढ-दो महीने पहले एक मोटर साईकिल बनारस से चोरी करके दी थी जिसको मैंने काट दिया और उसके काफी पुर्जे बेच दिये है, उसके कुछ पुर्जे बचे हुए थे और उस मोटरसाईकिल का 5000/- रु0 मुझे चुकाना था। आज इन्ही सामानों को बेचने की फिराक में बनारस आया था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियक्तगण का विवरण-
1- नीरज कुमार पुत्र खारा राम बिन्द निवासी रामपुर बन्तरा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 31 वर्ष।
2- परमानन्द बिन्द उर्फ पप्पू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धावा मुहब्बतपुर चौरा थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 42 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 08 के बाहर बने खाली पड़े टैक्सी स्टैण्ड परिसर मे पाकड़ के पेड़ के पास से, दिनांक-02.12.2024 को समय करीब 07.30 बजे ।
बरामदगी का विवरण- 02 अदद इन्जन के हिस्से का कारबुरेटर, 01 अदद दो पहिया वाहन का पीछला शॉकर, 01 अदद दो पहिया वाहन का अगला शॉकर, 01 अदद चेन स्पोकेट, 01 अदद दो पहिया वाहन का पहिया, 01 अदद दो पहिया वाहन का पीछला मडगार्ड व 07 अदद दो पहिया वाहन की चाभियां बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0175/2024 धारा 303(2),317(2), 317(4) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मंडुआडीह प्र0नि0 भरत उपाध्याय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार त्यागी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी। कांस्टेबल शिवराम थाना मंडुवाडीह वाराणसी।कांस्टेबल प्रवीण कुमार थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी। कांस्टेबल विक्की थाना मण्डुवाडीह कमि) वाराणसी शामिल रहे।


